कारक | एकवचन | बहुवचन |
कर्ता | कोई, किसने | किन्हीं ने |
कर्म | किसी को | किन्हीं को |
करण | किसी से | किन्हीं से |
सम्प्रदान | किसी को, किसी के लिए | किन्हीं को, किन्हीं के लिए |
अपादान | किसी से | किन्हीं से |
सम्बन्ध | किसी का, किसी की, किसी के | किन्हीं का, किन्हीं की, किन्हीं के |
अधिकरण | किसी में, किसी पर | किन्हीं में, किन्हीं पर |
सर्वनाम सम्बंधित मुख्य प्रश्न जो अधिकाश परीक्षाओं मे आये है
('जो' संबंधवाचक सर्वनाम)
कारक | एकवचन | बहुवचन |
कर्ता | जो, जिसने | जो, जिन्होंने |
कर्म | जिसे, जिसको | जिन्हें, जिनको |
करण | जिससे, जिसके द्वारा | जिनसे, जिनके द्वारा |
सम्प्रदान | जिसको, जिसके लिए | जिनको, जिनके लिए |
अपादान | जिससे (अलग होने) | जिनसे (अलग होने) |
सम्बन्ध | जिसका, जिसकी, जिसके | जिनका, जिनकी, जिनके |
अधिकरण | जिसपर, जिसमें | जिनपर, जिनमें |
सर्वनाम सम्बंधित मुख्य प्रश्न जो अधिकाश परीक्षाओं मे आये है
('कौन' प्रश्नवाचक सर्वनाम)
कारक | एकवचन | बहुवचन |
कर्ता | कौन, किसने | कौन, किन्होंने |
कर्म | किसे, किसको, किसके | किन्हें, किनको, किनके |
करण | किससे, किसके द्वारा | किनसे, किनके द्वारा |
सम्प्रदान | किसके लिए, किसको | किनके लिए, किनको |
अपादान | किससे (अलग होने) | किनसे (अलग होने) |
सम्बन्ध | किसका, किसकी, किसके | किनका, किनकी, किनके |
अधिकरण | किसपर, किसमें | किनपर, किनमें |
सर्वनाम का पद-परिचय
सर्वनाम का पद-परिचय करते समय सर्वनाम, सर्वनाम का भेद, पुरुष, लिंग, वचन, कारक और अन्य पदों से उसका सम्बन्ध बताना पड़ता है।
उदाहरण- वह अपना काम करता है।
इस वाक्य में, 'वह' और 'अपना' सर्वनाम है। इनका पद-परिचय होगा-
वह- पुरुषवाचक सर्वनाम, अन्य पुरुष, पुलिंग, एकवचन, कर्ताकारक, 'करता है' क्रिया का कर्ता।
अपना- निजवाचक सर्वनाम, अन्यपुरुष, पुंलिंग, एकवचन, सम्बन्धकारक, 'काम' संज्ञा का विशेषण।
0 comments:
Post a Comment